गोंडा।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पण्डरी कृपाल जनपद गोंडा मैं किया गया जिसमें मुख्य अतिथी भूपेंद्र कुमार सिंह उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देवीपाटन मंडल गोंडा एवं विशिष्ट अतिथि पवन कुमार सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गोंडा और राजेश कुमार सिंह जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा गोंडा रहे।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया कार्यक्रम का आयोजन बाबा बद्री दास जन कल्याण सेवा संस्थान गोंडा द्वारा किया गया कार्यक्रम में संस्था की तरफ से मनोज कुमार, कुशलावती प्रियंका, संध्या यादव और विशेष शिक्षक में विनय कुमार सिंह,चंद्रशेखर, चंद्रसेन पाठक एवं दिव्यांगजन व दिव्यांगजनों के अभिभावकगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


