नवाबगंज,गोंडा।शासन की योजनाओ को धरातल पर सही ढंग से कराने व सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। यह बात नवाबगंज ब्लाक का चार्ज लेते खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा ने कहा।
नवाबगंज ब्लाक के नवनियुक्त बीडीओ विजयकांत मिश्रा ने ब्लाक का कार्यभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताओं के बारे मे प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी । और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे और सही ढंग से असली जामा पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने अपने मताहतो के साथ बैठक कर अपने उद्देश्यों के बारे मे बताकर सभी को सरकार के योजनाओं को ध्यान मे रख कर कार्य करने की नसीहत दी है।

