गोण्डा।चीनी मिल मैजापुर परिसर में क्षेत्र के चुनिंदा किसानों के सम्मान मे किसान गोष्ठी की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर0बी0 राम डिप्टी सी0सी देवीपाटन मंडल,विशिष्ट अतिथि संदीप अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला गन्ना अधिकारी गोण्डा,महाप्रबंधक गन्ना पवन कुमार चतुर्वेदी,मैजापुर चीनी मिल द्वारा चयनित चुनिंदा किसान सहित मिल कर्मचारी सामिल रहे, किसानों द्वारा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की,चीनी मिल द्वारा आगामी सत्र में किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि मैजापुर चीनी मिल अब नई ऊर्जा के साथ ऊंचाइयों को छूने में भरोसा करती हैं।डिप्टी सी0सी ने युवा किसानों को अपने सम्बोधन में भरोसा दिलाया कि हम सब मिलकर किसानों को समृद्धि के पथ पर ले जानें पर कार्य कर रहे हैं।डीसीओ द्वारा ने पेड़ी प्रबंधन, बसंत कालीन बुवाई,और अच्छी प्रजातियों का चयन व गन्ने की नई तकनीकियों के बारे में विस्तुत जानकारी दी,कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित संदीप अग्रवाल ने कहा कि चीनी मिल द्वारा चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम व योजनाओं को किसानों को विस्तार से बताया। और अस्वस्थ किया कि भविष्य में भी चीनी मिल उनके उत्कर्ष कार्यों में सहायता प्रदान करती रहेगी । संगोष्ठी समापन पर सभी युवा कृषकों को माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । जिससे किसान प्रफुल्लित दिखे।

