इक़बाल शाह
गोण्डा।भाजपा द्वारा गुरुवार गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के निमित्त गांव एवं नगरीय बूथ को मिलाकर के 230 प्रवास कार्यक्रम के साथ प्रारम्भ हुआ।

पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू द्वारा गोंडा विधानसभा के केशवपुर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 53 छावनी सरकार में केंद्र एवं राज्य सरकार के उपलब्धियां का पत्रक वितरण करते हुए शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को रिकार्ड जीत दिलाने हेतु हम सभी कार्यकर्त्ता दिए गए समस्त लक्ष्य का सत प्रतिशत अनुपालन के लिए कटिबद्ध हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में शत प्रतिशत योगदान करेंगे। संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी ने कहा ग्राम चलो अभियान के निमित्त जनपद की समस्त 1192 ग्राम सभा में प्रवास के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत ग्राम सभा में प्रवास के दौरान पत्रक वितरण, बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुख, नमो एप्प, सरल एप्प पर रिपोर्ट, फीड बैक फार्म भरना, स्वच्छता कार्यक्रम समेत तमाम मौजूदा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना आदि। स्कूलों में अध्यापकों एवं छात्रों से मिलकर प्रतिभावान छात्र छात्राओं से मिलना समेत तमाम चींजों पर बात कर इन सभी कार्यों को अपने एक दिवसीय प्रवास में प्रवासी द्वारा किया जाना है। प्रवास कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा,मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा,अनंत राम शुक्ला,अभिषेक दत्त त्रिपाठी, विशाल अग्रवाल, आत्माराम वर्मा रमेश सिंह,आशीष सोनी,धर्मेंद्र चौहान,घनश्याम जायसवाल,संदीप तिवारी,अमरेश तिवारी,कृष्ण चंद्र सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभा किया गया।

