गोण्डा।कोतवाली इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोण्डा बलरामपुर मार्ग बकठोरवा बाजार में आमने ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों के परखच्च उड़ गए। घटना को देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एक निजी वाहन से उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

रविवार को कोतवाली इटियाथोक के बकठोरवा बाजार में गोण्डा बलरामपुर रोड पर एक बाइक सवार की रोड क्रास कर रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार गोण्डा से इटियाथोक की ओर जा रही थी। तभी अचानक एक ई-रिक्शा रोड क्रास करने लगा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर रिक्शा से टकरा गई। जिससे नव्वां गांव निवासी बाइक सवार देशरतन 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अज्ञात युवती भी घायल हो गई। घटना के समय ई रिक्शा चालक क्षत्रिग्रस्त रिक्शा लेकर फरार हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा है। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल कमला कांत त्रिपाठी ने घटना स्थल से वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने भेजवाया ।

