गोण्डा।अब गर्मी में ठंडा ठंडा,कूल कूल का आनंद लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है जिले में बना वाटरपार्क। जिसका उद्घाटन मंगलवार सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किया। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां जनजीवन बुरी तरह से बेहाल से दिख रही। तो वहीं क्षेत्र के मलारी गांव में बने वाटरपार्क ने स्वीमिंग के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

मंगलवार को पण्डरीकृपाल क्षेत्र के मलारी गांव में बनकर तैयार हुए आरसीएम वेव वैली वाटर पार्क का उद्घाटन सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर वाटरपार्क के संस्थापक गोविंद नाथ मिश्रा उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि लोगों को अब लखनऊ कानपुर जैसे शहरों में जाने की कोई जरूरत नहीं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग जिले में ही बने अपने वाटरपार्क में आकर परिवार के साथ मजा ले सकेंगे। वहीं गोविंद नाथ मिश्रा ने बताया कि उनके मन में इस तरह का विचार आया कि लोग गर्मी में गर्मी से निजात पाने के लिए दूर दराज का सफर तय करते थे। इससे उन्हें हर तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सारी दिक्कतें खत्म हुई। लोग अपने ही जिले में गर्मी से निजात पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वाटर पार्क खुलने से कई लोगों को रोजगार से भी जोड़ा गया। वहीं इससे क्षेत्र में दूरदराज के लोगों के आगमन से यहां के लोगों की दुकानदारी भी बढ़ेगी। उद्घाटन के अवसर पर डा. ओएन पाण्डेय, ब्रह्म्यदत्त मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

