गोण्डा।पण्डरीकृपाल क्षेत्र के चिलबिला खत्तीपुर में रसोईया व प्रधानाध्यापक के बीच हुए विवाद में क्षेत्र के प्रधानाध्यापक जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे स्कूल में काम करने वाली रसोईया को स्कूल में किसी अनहोनी होने का डर सता रहा।
बताया जाता है कि पण्डरीकृपाल के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलबिला डिहवा में कुछ माह पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक ने रसोईया किरन व विश्राम के साथ विवाद हुआ था। आरोप था कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने रसोईया का हाथ पकड़कर स्कूल से बाहर निकाल दिया था। जिसकी शिकायत एक अप्रैल को बीएसए की गई। जिसमें घटना को लेकर इसकी जांच खंड शिक्षाधिकारी कराई गई। बताया जाता है कि खंड शिक्षाधिकारी की जांच में क्षेत्र से 6 लोगों के बयान दर्ज किए गए। जिसमें आरोपी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध स्कूल प्रांगण में छात्रों, ग्रामीण, शिक्षक व ग्रामप्रधान के साथ अभद्र व्यवहार व रसोईया के साथ अभ्रदता होने की बात सामने आई। जिसपर खंड शिक्षाधिकारी ने दोष सिद्ध होने पर बीएसए को 8 मई को आरोपी प्रधानाध्यापक के विरूद्ध विभागीय कठोर कार्यवाही करने की संतुति भेज दी थी। लेकिन इन सब के बावजूद विभाग ने अभी तक आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया है। वहीं आरोपी विद्यालय आकर रसोईया को डरा धमका रहा है। जिससे रसोईया लोग डरे व सहमे से है।

