जिला संवाददाता शरीफ अंसारी
लखीमपुर।तत्काल कब्जामुक्ति के निर्देश सार्वजनिक रास्तों पर कब्जे पर जीरो टॉलरेंस जिलेभर में अभियान चलाकर हटेगे। अतिक्रमण डीएम अंजनी कुमार लखीमपुर खीरी जिले में सार्वजनिक भूमि और चकरोडो पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सखत रुख अपना लिया है।डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को तहसील धौरहरा की ग्राम सभा जटपुरवा पहुंच कर चकरोड अतिक्रमण प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएम ने अभिलेखों और नक्शे का परीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कब्जामुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने साफ कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,और अभियान चलाकर अतिऋमण हटाने की कार्रवाई तेज की जाएगी।गाटा संख्या 20 25 में दर्ज की सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े तीन मामले राजस्व संहिता 2006 को धारा 67+5/के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है। सुनवाई के ऋम में डीएम ने मौके पर पहुंच कर अभिलेख और नक्शे का बीरीकी से परीक्षण किया तथा राजस्व टीम से वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों और शिकायत कर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं।गामीणो ने बताया कि चकरोड पर कब्जे के चलते आवागमन बाधित हो रहा है और किसानों को खेतो तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर ही डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नक्शे में दर्ज चकरोड को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

