जिला संवाददाता शरीफ अंसारी
लखीमपुर।भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच जहां शासन-प्रशासन द्वारा आम जनमानस को राहत पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं जनपद की तहसील लखीमपुर सदर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की प्यास बुझाने के लिए लगया गया वाटर कूलर पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है।
अधूरे वादे,खाली गिलास
फोटो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि यह वाटर कूलर इंजी° अवनीश कुमार सिंह(MLC) की निधि से लगवाया गया था, ताकि यहां आने वाले लोगों को शीतल जल मिल सके। विडंबना यह है कि जिस उद्देश्य से इसे स्थापित किया गया था,वह विफल होता नजर आ रहा है।
सफेद हाथी साबित होती मशीन: लाखों की लागत से तैयार यह वाटर कूलर वर्तमान में केवल एक सफेद हाथी बनकर रह गया।
जनता की परेशानी: तहसील में योजना अपने कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीण और बुजुर्गों को इस तपती धूप में पानी के लिए भड़काना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं में रोष: स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि जनसुविधाओं के प्रति प्रशासनिक उदासीनता के कारण गर्मी के मौसम में भी पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।
प्रशासन से मांग
क्षेत्रीय जनता और अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराई जाए। यदि जल्द ही इसे चालू नहीं किया गया, तो चिलचिलाती गर्मी में वादकारियों की समस्या और अधिक विकराल रूप ले सकती है।

