लखीमपुर-खीरी।लखीमपुर खीरी के नकहा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय अम्बरसोत में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ है।जिसमें सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक योगेश वर्मा और भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता और नकहा के खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज मौजूद रहे।इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में नसीम बेगम,रमजान अली, एजाज अहमद,राजेंद्र प्रसाद ,सुषमा देवी,मनोरमा वर्मा, हृदेश कुमार के नाम शामिल हैं।सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर उन्हें शॉल,प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर ब्लॉक के एआरपी,सभी न्याय पंचायतों के नोडल शिक्षक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक के तमाम शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की गई।इस मौके पर बोलते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ की ज़िला महिला संयोजिका एवं ब्लॉक मंत्री श्रुति दीक्षित ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वे बच्चों को न सिर्फ शिक्षा देते हैं बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी देते हैं।एक शिक्षक शारीरिक रूप से विद्यालय की नौकरी से सेवानिवृत्त हो सकता है,लेकिन मानसिक और सामाजिक रूप से वह हमेशा समाज को राह दिखाने वाला गुरु बना रहता है।शिक्षक जीवन भर सक्रिय रहते हैं। और रिटायरमेंट के बाद भी अपने ज्ञान,अनुभवों और संस्कारों से नई पीढ़ी को शिक्षित करते रहते हैं।कार्यक्रम को सदर विधायक,भाजपा जिला अध्यक्ष,ब्लाक प्रमुख आदि तमाम नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह में प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा,अरनी खाना सहकारी समिति अध्यक्ष अशोक कुमार अवस्थी,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी,जिला मंत्री मनोज शुक्ला,शिक्षक नेता,आलोक मिश्रा,आरिफ अंसारी,हरिओम अवस्थी,राहुल वाजपेई ,विपिन पाण्डेय,मनोज वर्मा,अवधेश रस्तोगी, धीरज वर्मा,सुनील वर्मा,पंकज सोनी, जाकिर अली,रवि दीक्षित,समेत ब्लाक व ज़िला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्लॉक के शिक्षकों ने शिरकत की।

