शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शारदानगर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना शारदानगर पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मु0सं0 864/2017, धारा 379/411 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त मुनीर पुत्र कय्यूम, निवासी ग्राम बड़ागांव थाना शारदानगर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त: मुनीर पुत्र कय्यूम, निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना शारदानगर, जनपद खीरी। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक ऋषिराज पाण्डेय, कांस्टेबल करन कुमार व कांस्टेबल शिवम मिश्रा (थाना शारदानगर) पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

