ऑनलाइन प्यार की शुरुआत का खात्मा ऑफलाइन से हुआ
ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
गोण्डा।ब्लाइंड मर्डर की दिलचश्प कहानी का खौफनाक अंजाम सामने आया है। ऑनलाइन प्यार की शुरुआत ने ऑफलाइन पर जीवन का अंत हो गया। शनिवार को कोतवाली देहात के भदवल गांव की शीला हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने कई अहम खुलासे किए। कातिल अरुण कुमार निवासी चौगाई थाना काराकाट जिला रोहतास प्रदेश बिहार रील बनाने के बहाने युवती का गला रेता था व शव गन्ने के खेत में फेंक रफूचक्कर हो गया। जिसे पुलिस ने आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही।

कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते गुरुवार को भदवल गांव में अशोक कुमार की 25 वर्षीय पुत्री का शव गन्ने के खेत में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। जिस पर मौके पर पहुंच एसपी विनीत जायसवाल ने चार टीमें गठित करते हुए घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही थी।शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए कई चौकाने वाली बात बताई।पुलिस ने अपने खुलासे में बताया कि आरोपी की दोस्ती 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी,धीरे-धीरे दोस्ती प्यार का परवान चढ़ता गया। दोनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड किया करते थे। इसी कड़ी में दोनों एक दूसरे के सम्पर्क में भी थे। पुलिस ने बताया की आरोपी युवती से प्यार करता था और उसने मृतका शीला को कई बार सहयोग के रुप में डेढ़ लाख रुपए नकद व ऑनलाइन के माध्यम से दिए। इसके बावजूद भी युवती उससे रुपया मांगने का दबाव बनाती थी।इसके अलावा आरोपी को शक हुआ कि मृतक शीला किसी अन्य लड़के से भी बात करती है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं सब बातो से नाराज होकर युवती को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और आरोपी युवती से मिलने गोण्डा आया। जहां उसने 29 मार्च को युवती को रील बनाने के लिए खेत में बुलाकर उसके हाथ पैर बांध चाकू से गला रेत दिया,और योजनाबद्ध तरीके से चाकू च्यवनमुनि के आश्रम के पास झाड़ियों में छुपा दिया। पुलिस गिरफ्तार हत्याभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।

