संवाददाता: शरीफ अंसारी
निघासन खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहलाद (35) पुत्र सीताराम, निवासी तकिया पुरवा थाना तिकुनिया तथा सचिन पुत्र शिव भगवान निवासी लालापुर थाना सिंगाही, दोनों बाइक से सिंगाही गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। इसी दौरान सिद्ध बाबा मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पहलाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिंगाही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेज दिया है तथा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

