गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल व महिला आरक्षी सीता गुप्ता व आरक्षी ओमकार हरि गोविंद मौर्या द्वारा मिशन शक्ति के 5.2 चरण के शुभारंभ के अंतर्गत पीएम कंपोजिट विद्यालय कोडरीडीह विद्यालय के फेयरवेल कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों जैसे OTP शेयरिंग,लकी ड्रा,स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

सभी को नारी सुरक्षा और नारी स्वाबलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उनकी समस्या व कुशलता पूछी गई। सभी को वूमेन पावर लाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108 महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के बारे में बताया गया।नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। बच्चियों को आत्मनिर्भर व निडर निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को शिक्षा के अधिकारों से परिचित कराया गया।

