गोण्डा।टाउन हाल में हुए चौरसिया समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे गौरा विधायक ने घोषणा कर चौरसिया समाज की मांगो को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। बाबा शिवदयाल सिंह चौरसिया के 123वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सरकार से अपनी कई मांगें रखी। वहीं कार्यक्रम में आए हुए समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

रविवार को शहर के टाउन हाल में चौरसिया समाज ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के जन्म जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने चौरसिया समाज के उत्थान के लिए दो चीजों की घोषणा कर चौरसिया समाज को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे प्रिंस चौरसिया ने बताया कि उनके समाज को आगे लाने का कार्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने किया। आज देश में जो लोक अदालत लगती है। उसका श्रेय बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को जाता है। कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास वाले कथन के साथ सभी समाज को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा उनकी सरकार हर समाज के लोगों को हिस्सेदारी देने का कार्य कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही लोगों को हक़ मिलने का कार्य हुआ। उन्होंने कहा बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जन्म 13 मार्च 1907 में यूपी के लखनऊ में हुआ और 1974 तक वह राज्य सभा में रहे। कार्यक्रम में उन्होंने चौरसिया समाज के लिए घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही वह दो ब्लाकों बभनजोत व छपिया में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे चौरसिया समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित कर समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर समाज से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे।

