इमरान अहमद
मनकापुर।मुस्लिमों का सबसे बड़ा व पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर की नमाज बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

शनिवार को अमन व भाईचारे पर्व ईद-उल-फितर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ईद-उल-फित्र की विशेष नमाज मस्जिदों व ईदगाहों में पूरे जोश व अकीदत के साथ अदा की गई।मनकापुर बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई।नमाज के बाद मुल्क में अमन और इत्तेहाद की दुआ की गई,जहां हजारों लोगों ने एक साथ अपने रब के सामने सजदे में सर रखकर इबादत की।इस दौरान मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआएं भी की गयीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।

ईद उल फित्र पर मनकापुर नगर में स्थित जामा मस्जिद,मस्जिद दारुस्सलाम व ईदगाह सहित शहर के आसपास गांव धर्मपुर,मछली गाँव,धुसवा,झिलाही,मनकापुर गांव सहित दर्जनों मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की विशेष नमाज पढ़ी।

मनकापुर की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर अली खान व मस्जिद दारुस्सलाम में मौलाना मुशीर क़ासमी ने नमाज अदा कराई।इस मौके पर तनवीर खान,अजीजुल हसन,तौफीक अहमद,शमशेर खान डंपी,जाहिद रज़ा,अब्दुल मन्नान,इकरार अहमद, फजलूर्रहमान,रूमि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

