इमरान अहमद
मनकापुर।शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन मिलकर कार्य करें।यह बातें ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर में प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम के आयोजन में विधायक रमापति शास्त्री ने कही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रमापति शास्त्री ने प्रधानों एवं विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश पांडेय ने किया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,नगर पंचायत चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी,सभासद वैभव सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडेय,सहायक विकास अधिकारी मनकापुर,ए.आर.पी.मयंक मिश्रा,शैलेंद्र प्रताप सिंह,इंदु प्रताप सिंह,आलोक कुमार श्रीवास्तव,गिरीश पांडेय,अनिल दुबे,अमरेंद्र सिंह,जनार्दन पांडेय,देव प्रकाश पांडेय सहित ब्लॉक के अध्यापक व प्रधान मौजूद रहे।

