गोण्डा।कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में एक कार चालक ने रोड पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उसकी आवाज सौ मीटर की दूरी तक सुनी गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देख आसपास के लोगों ने व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की देर शाम कोतवाली इटियाथोक के बकठोरवा गांव के पास कोतवाली देहात क्षेत्र के तेलियानी गांव के रहने वाले सुरेश कुमार को इटियाथोक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे चसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति के यहां शादी विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। जहां उक्त व्यक्ति निमंत्रण में शामिल होने के लिए रोड क्रास कर रहा था। तभी उसकी टक्कर कार से हो गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में आस पास के लोग दौड़े। लेकिन कार चालक तब तक फरार हो गया। वहीं लोगों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

