गोण्डा।2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उसकी तैयारियों में लगे सपाई अब हर पहलुओं पर उसे भुनाने में लग गए। अपने विधानसभा क्षेत्र में किए होली मिलन समारोह के मंच पर इकट्ठा हुए सपाईयों ने 2027 की विधानसभा चुनाव को लेकर जीत की हुंकार भरी।भाजपा पर हमलावर होते हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने भाजपा के विकास को जुमले वाला विकास बताया। वहीं मंच पर आसीन तमाम सपा नेताओं ने सबसे एकजुट होने का संकल्प दिलवाया।

शनिवार को विधानसभा कटरा बाजार के रामापुर में एक विद्यालय में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के द्वारा हुए होली मिलन समारोह में जिले के तमाम सपा नेता एकत्रित होकर पूर्व विधायक को शुभकामनाएं देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अपने कार्यकर्ताओं को अभी से पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के तौर पर श्रवस्ती के सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने लोगों के बीच बोलते हुए कहा कि भाजपा एक जुमलेबाज सरकार है। देश में फैली गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए कहा कि मौजूदा सरकार कहती है कि देश में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हकीकत इसके कोसों दूर है। भाजपा सपनों में सब क्लीन एंड ग्रीन दिखाती है जबकी जब यहां की जनता आंख खोलकर देखती है तो कोसों दूर तक लोग सिलेंडर की लाइन में लगे दिखते है।
पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने मुसलमानों को सांधते हुए क्षेत्र के भाजपा विधायक पर हमलावर हुए आरोप मढ़ा कि यहां के एक विधायक तो मुसलमानों के वोट काटने पर ही तुल गए थे। एसआईआर में गड़बड़ी कर क्षेत्र के तमाम मुसलमानों का वोट कटवा दिया। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता को विकास के नाम पर छला गया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता सूरज सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सपा को मजबूत बनाने की अपील किया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कार्यक्रम के मंच से कई भाजपा के कार्यकर्ताओं का सपा में शामिल होने की घोषणा की। वहीं कार्यक्रम में मेहनौन की पूर्व विधायिका नंदिता शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, समेत तमाम नेता उपस्थित रहे।

