गोन्डा।रविवार को लखनऊ रोड पर स्थित गोल्डन फेरी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का एकादश प्रांतीय सभा का आयोजन किया गया।यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच गोंडा एवं देवीपाटन महिला शाखा द्वारा किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय पदाधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ शुभारंभ हुआ। उसके बाद प्रांतीय पदाधिकारियों को मंच सज्जा कराया गया। उसके बाद स्वागत गीत देवीपाटन महिला मंडल शाखा गोंडा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ आलोक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल, राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में कई तरह के स्टाल लगाए थे। कार्यक्रम में गोरखपुर उड़ान शाखा के बनारस क्षेत्र के गंगा, काशी, अन्नपूर्णा, वरुणा ,उदया शाखों सहित सोनभद्र, सुल्तानपुर ,मऊ ,रिसिया, नानपारा ,बहराइच, लखनऊ, गोंडा आज प्रदेशों से पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आलोक अग्रवाल,प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ,राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल और प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय नूपुर अग्रवाल का सम्मान गोन्डा मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा किया गया। उसके अलावा प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय नूपुर अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल,मंडल उपाध्यक्ष सचिन खेमका, सहायक मंत्री विकास अग्रवाल,सौरभ मुरारिका प्रांतीय सहायक ग ,शाखा अध्यक्ष पीयूष मित्तल ,एवं महिला मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन और नीतू गर्ग का सम्मान मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल और राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गोन्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराध जन जागरूकता के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचने के लिए सुझाव दिया।
मंच का संचालन अमित तोदी एवं स्वाति जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में आयूषी अग्रवाल,प्रीति बाजोरिया,गौरव जैन,शंकर बंसल, सौरभ मुरारिका,नीरज जालान,अमित तोदी,गोपाल मित्तल,गौरव गोयल, स्वाति जैन,अनुराधा जालान, दीप्ति मित्तल के अलावा गोन्डा शाखा के सौरभ जैन,राम मनोहर अग्रवाल,विशाल सिंघल,कृष अग्रवाल,अखिलेश नेवटिया, प्रियांशु अग्रवाल,निखिल अग्रवाल, देवेश जालान,पीयूष भावसिंहका के अलावा देवीपाटन महिला मंडल शाखा की पदाधिकारी गण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

