गोण्डा।गोण्डा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के अचलपुर धोढ़िया पारा निवासी व UP LIVE TIME 24×7 के संपादक मुस्ताक अहमद के पिता आशिक अली इन दिनों कैंसर जैसी घातक बिमारी से जूझ रहें हैं।जहाँ उनका इलाज लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है।
जब इसकी खबर यूपी सरकार में राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एंव हज) दानिश अंसारी को हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने यूपी लाइव टाइम्स के सम्पादक मुस्ताक अहमद से बात कर इलाज में खर्च के लिए तत्काल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई।और भरोसा दिलाया की उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है,वो आपके पिता नहीं बल्कि मेरे पिता हैं,मुझसे जो भी हो सकेगा आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।उनके इस मदद के बाद मुस्ताक अहमद ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।

