गोण्डा।301 गौरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा भावपुर के मजरा रेंडवलिया में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रईस अहमद ने गरीबो के बीच पहुंचकर कन्नौज से सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया।

श्री अहमद ने अपने संबोधन में सपा सांसद डिंपल यादव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हमारी सरकार ने सभी जाति वर्गों का सम्मान किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में जो काम जनता के हित में कर दिया है वो किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने डिंपल यादव जी के बारे में अपने संबोधन में कहा कि डिंपल यादव ने आम जनमानस के लिए के लिए हमेशा आवाज उठाई है। आज हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है कि हम लोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो हवा प्रदेश में चल रही है निश्चित ही 2027 में सपा की सरकार बनेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। श्री अहमद ने जन्मदिन के मौके पर केक काटा।साथ ही साथ फल और टॉफी बांटा। फल पाकर उपस्थित महिलाएं और बच्चे प्रसन्न हो गए।

इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष 301 गौरा इस्लाम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम जीत निषाद, जिला सचिव अशोक यादव, एस एम एम हक़, मास्टर शकील, क्षेत्र पंचायत सदस्य बुनने प्रधान, चिंगुद, सुबराती, राम जियावन, नसीर अहमद, राशिद, राम मूरत राजभर, कल्लू, झिनकाई प्रजापति, श्याम लाल, शनी, बदर, सद्दाम, काजी इस्तकबाल, शजाबुद्दीन, इमरान, राम कुमार, हाफिज सुबहान, अमृत नाथ, सरफराज, शिवा के साथ अधिकांश संख्या में लोग उपस्थित रहे।

