गोण्डा।भीषण ठंड को देखते हुए पण्डरीकृपाल क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों समेत गांव के अन्य लोगों में कम्बल का वितरण किया गया। तहसीलदार व हलधरमऊ ब्लाक प्रमुख की उपस्थिति में हुए कम्बल वितरण कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
मंगलवार को पण्डरीकृपाल के दरियापुर हरदो पट्टी गांव में डीएम प्रियंका निरंजन की प्रेरणा से कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गांव के तमाम ग्रामीणों को कम्बल का वितरण किया गया। ग्रामप्रधान बालक राम व राजकुमार दूबे उर्फ झोंगे महाराज के सौजन्य से हुए इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही। जिसमें तहसीलदार चंदन जायसवाल, एडीपीआरओ, बीडीओ व हलधरमऊ ब्लाक प्रमुख वैभव सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर राजकुमार दूबे उर्फ झोंगे महाराज ने बताया कि हर साल कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी भीषण ठंड को देखते हुए उन्होंने ग्रामसभा के गरीब व असहाय लोगों के साथ साथ गांव के अन्य लोगों में कम्बल का वितरण किया है। आज के कार्यक्रम में लगभग हजार कम्बल का वितरण किया गया है। इस मौके पर उद्दालक मुनि इंटर कालेज के करमचंद्र, कोटेदार गौरव शुक्ला, सिद्दार्थ मिश्रा उर्फ दीपक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

