इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में सपा जिलाध्यक्ष के घर एक शादी समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान हैलीपैड से चंद कदम की दूरी पर गुब्बारा फट गया था। जिसमें कुछ युवकों के घायल होने से हड़कंप मच गया। जिसकी खबर युवा सपा नेता सूरज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने घायलों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई है।

जिले में बीते शनिवार को जमुनियां बाग स्थित सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम हुआ था। जिसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जिलाध्यक्ष की बेटी के निकाह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उनके स्वागत में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राजा चतुर्वेदी ने एसीटिलीन गैस से भरा गुब्बारा की इंतजाम किया था। लेकिन गुब्बारे में वायुदाब अधिक होने के चलते फट गया। जिसमें दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को देख युवा सपा नेता सूरज सिंह ने यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन पर बताई। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ सूरज सिंह के हाथों पहुंचाई। जिसको लेकर सूरज सिंह जहां घायलों का इलाज चल रहा। वहां स्वयं जाकर उनका हालचाल जिन उनको मदद पहुंचाई। सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके पहले भी कई मौको पर लोगों को समय समय पर मदद पहुंचाई है।

