डूमरियाडीह,गोंडा।सोमवार को राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय डूमरियाडीह के मैदान में 47वीं जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी टीम का चयन किया गया। खेल शिक्षक साजन सिंह व वृजेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन शिविर का आयोजन हुवा जिसमें 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ियों में राजादेवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय की मुस्कान सिंह साक्षी चौहान, नवाबगंज की मानसी देवी,मानसी निषाद, नासरीन खातून परसापुर की पूजा साहनी, खुशी सिंह, गोण्डा की पलक, अंशिका ठाकुर, शशि शुक्ला, लक्ष्मी देवी व पूजा चौबे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक रमेश सिंह ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्रशासक आशीष तिवारी जी एवं प्राचार्य के एन मिश्रा व शारिरिक शिक्षा प्रवक्ता अमित सिंह चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

