रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोंडा।लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक टूरिस्ट बस अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर लोलपुर में हादसे का शिकार हो गई। सोमवार को बस लोलपुर ओवर ब्रिज से जैसे आगे बढ़ी सामने एक टैंकर खड़ा था जो घना कोहरा होने की वजह से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बस टैंकर के बिल्कुल करीब पहुंच गई तो बस को बचाने के चक्कर में सवारियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा फंसी। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को बाहर निकाला और यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। हादसा इतना डरावना था कि सभी यात्रियों के होश फाखता हो गए।

