गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक राम मिलन,उपनिरीक्षक महिला तेजल पटेल,कांस्टेबल उमेश पासवान ,कांस्टेबल अनिल नायक, द्वारा किसान कान्वेंट स्कूल सादुल्लाहनगर में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम तथा यातायात नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में वे तत्काल सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वूमेन पावर लाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,1930 साइबर हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा तथा 102 स्वास्थ्य सेवा।
टीम द्वारा छात्राओं को सामूहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्राओं से उनकी समस्याएं भी पूछीं, किंतु किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। अंत में छात्राओं को कानून का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

