हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला।नगर के एच आर. ए. इंटर कॉलेज में प्राइमरी विंग्स में “पावर एंजल” पद हेतु चुनाव मैनेजिंग डायरेक्टर शेषराम साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ।चुनाव में अध्यापिका रिया गुप्ता को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था।
मतदान का कार्य शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक चला,जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चुनाव को लेकर सभी विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह देखा गया।
मतगणना का कार्य दोपहर 12:05 बजे से 1:15 बजे तक चला। प्रारंभिक परिणामों में जिकरा रहमान, सिद्धरा, प्रिज्मा यादव और सुनाक्षी भारती के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
अंततः कक्षा 5 की छात्रा प्रिज्मा यादव ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सिद्धरा (कक्षा 2) को 79 मतों के भारी अंतर से पराजित कर प्राइमरी विंग्स की “पावर एंजल” निर्वाचित हुईं।
मत परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रिज्मा यादव – 153 मत
सिद्धरा – 74 मत
माहीन कादरी – 64 मत
जिकरा रहमान – 63 मत
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर-मैनेजर अंसार अहमद खान ने प्रिज्मा यादव को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वी. के. श्रीवास्तव ने भी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर इक्रा, फातिमा, रेश्मा, लकी सिंह, प्रीति गुप्ता, यम्शा यादव, आश्या, मरियम एवं अन्य अध्यापिकाओं ने चुनाव संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण एवं मेहनती भूमिका निभाई।प्राइमरी विंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शेषराम साहू ने सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

