बलरामपुर।कोतवाली उतरौला में थाना समाधान दिवस में आए हुए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पुलिस व राजस्व टीम गठित कर समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस में आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शनिवार को थाना समाधान दिवस में रमेश कुमार केवटली ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई, बिट्टा पत्नी सर्वजीत रामपुर बगनहा ने जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की गई।गांधीनगर निवासी नुरुल हसन ने सीमांकन वाद के विचाराधीन रहते हुए निर्माण की शिकायत व समीउल्लाह ने स्थगन आदेश के बाद भूमि पर निर्माण की शिकायत की गई।
थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत को पुलिस व राजस्व टीम बनाकर निस्तारण का आदेश दिया गया।थाना समाधान दिवस में तहसीलदार उतरौला वीरेंद्र प्रताप,प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह,मृत्युंजय सिंह,अनिल कुमार,मनोज श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुमार,मनीष कुमार, संदीप कुमार सहित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

