नवाबगंज,गोण्डा।नगर में स्थित कन्या इंटर इंटर कालेज में कलावे व चंदन पर लगाए गए प्रतिबंध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर विद्यालय के खिलाफ विहिप बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर जाँच की मांग करेगा। विहिप के जिलामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि जानकारी में आया है कि विद्यालय की एक अध्यापिका मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बच्चीयो को कलावा बाँधने व चंदन लगाकर आने को रोक दिया है। यही नहीं मॉनिटर से कहकर बच्चीयो के कलावे कैंची से भी कटाये गए हैं। बच्चियों ने अपने बयान दिए हैं। उनका कहना है कि अध्यापिका और भी तरीके का दुर्व्यवहार करती हैं, लेकिन विद्यालय प्रशाशन कोई कार्यवाही नहीं करता। बच्चिया डरकर रहती हैं। कुछ अभिभावकों ने भी नाराजगी व असंतोष व्यक्त किया है।
विहिप मंत्री ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया था, किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। विद्यालय प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की शिकायत वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से करेंगे। ऐसी गतिविधियां कहीं भी बर्दास्त नहीं की जाएंगी। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। यहां सभी धर्म के प्रति आस्था सम्मान का पाठ पढ़ाया जाता है। फिर इस जगह ऐसे प्रतिबंध लगाना धार्मिक कुठाराघात है। विहिप के प्रान्त पदाधिकारी राकेश वर्मा गुड्डू ने भी जाँच कर दोषी अध्यापिका के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय बच्चीयो के लिए अच्छी शिक्षा व सुरक्षा, संस्कार का माध्यम रहा है। लेकिन ऐसी मानसिकता वाली शिक्षिका पूरे विद्यालय का अपमान कर रही है। इसके खिलाफ कार्यवाही होनी नितांत आवश्यक है।

