बलरामपुर।अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए बलरामपुर पुलिस ने व्यापक रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने सघन गश्त की।

इस दौरान थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, अपराध प्रवण क्षेत्रों, सुनसान मार्गों और ग्रामीण इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली तथा आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

