बलरामपुर।उतरौला तहसील क्षेत्र में चोरो ने दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।अज्ञात चोर इंसान अली के घर से लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।प्रकरण उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम बढ़या पकड़ी का है,जहाँ सुबह करीब 10 बजे तीन अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के जेवरात चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब घर में उनकी बेटी अकेली थी।

परिजनों के अनुसार चोरों ने घर में घुसते ही लड़की को चाकू दिखाकर डराया और अलमारी में रखे बहुओं और बेटियों के सोने के सभी ज़ेवरात लेकर फरार हो गए। यह सभी गहने शादी-ब्याह के लिए संभाल कर रखे गए थे। इंसान अली के बेटे मोहम्मद इरफान ने बताया मेरी बहन घर पर अकेली थी। तीन अज्ञात लोग अचानक घर में घुसे और चाकू दिखाकर जेवरात लूट लिए। इनमें मेरी बहनों और भाभियों के कीमती गहने शामिल थे।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाकाई लोगों में आक्रोश
ग्रामवासियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में रातभर निगरानी और गश्त होती है। फिर भी ऐसी वारदात होना चिंताजनक है। ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

