गोण्डा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर पार्टी की सक्रियता व क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय में सपा के वयोवृद्ध नेता रामभजन चौबे ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चोबे के साथ भेंट किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से भेंट के दौरान विधानसभा क्षेत्र तरबगंज क्षेत्र में चल रही पार्टी कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व प्रत्याशी रामभजन ने खरीफ की फसल के दौरान धान में टाप ड्रेसिंग के लिए यूरिया न मिलने से किसानों को हुई परेशानी की चर्चा करते हुए सपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से अवगत कराया। चर्चा के दौरान मांझा क्षेत्र में जलभराव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रियता से पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ गरीब मजलूम के हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

