गोण्डा।पटेल नगर स्थित रवि चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में अपने कालेज का परचम लहराते हुए मेडल जीता।
महाविद्यालय की ओर से आयोजित अन्तर्जनपदीय वाद विवाद प्रतियोगिता “आज के परिपेक्ष्य में ऑनलाइन कक्षाएं कितनी सफल” में रवि चिल्ड्रंस एकेडमी की दो छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपने अप्रत्याशित कौशल से विषय के पक्ष में अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करके पुरस्कार/मेडल प्राप्त किया।
छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक शिवमूर्ति मिश्र ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। जिसके फलस्वरूप विद्यालय के छात्र छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर बच्चे अपनी सफलता का परचम लहराते है।

