गोण्डा।पंजाब में आई भयानक बाढ़ ने वहाँ के हालत पूरी तरह से खराब कर दिए हैं।लोग घर बार छोड़कर जान बचाने में लगे हुए हैं, ऐसे में उनके सामने खाने पीने की किल्लत बढ़ गई है।बाढ़ पीड़ित के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में एक बार फिर गोण्डा जिले के चर्चित समाजसेवी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां ने पंजाब में आए भयानक बाढ़ त्रासदी में अपना सहयोग करते हुए पंजाब के शाही इमाम के संस्था AHRAR को मदद के लिए धनराशि संस्था के खाते में भेजा है।
आपको बताते चले की यह संस्था पंजाब में बड़े पैमाने पर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है।श्री खां ने पंजाब में बाढ़ से हुई जनहानि खेतों फसलों के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को कभी खाद्य संकट नहीं पैदा होने दी और करोड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया है सिख भाई पूरे देश में गुरुद्वारों में लंगर लगाकर लाखों लोगों को रोज भोजन कराते हैं।आज उनके साथ खड़ा होकर उनके हौसले को बढ़ाने की जरूरत है।
पंजाब के 15 जिले में भारी तबाही हुई है आज उस बहादुर खुद्दार स्वाभिमानी बिरादरी सरदार कौम पर संकट आया है,जो देश और दुनिया में अपनी बहादुरी सेवा खिदमत के लिए जानी जाती है,पंजाब खुद अपने पैरों पर जल्द खड़ा हो जाएगा।
श्री मसूद खां ने सभी देशवासियों की अपील की है पंजाब की इस भयावह बाढ़ त्रासदी में बढ़-चढ़कर लोग हिस्सा ले और पंजाब पंजाबियों की मदद करें।

