बलरामपुर।बलरामपुर के महाप्रबंधक (गन्ना) डा० आर०पी०शाही, गन्ना विकास परिषद,उतरौला के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,सहकारी गन्ना बिकास समिति के अध्यक्ष तोताराम वर्मा व सदस्य संचालक मंडल की मौजूदगी में गन्ना टीम के सदस्य सन्तोष कुमार मिश्रा,वरिष्ठ प्रबन्धक गन्ना,बिजय कुमार पांडेय अपर प्रबन्धक (गन्ना) आई०जी०चौधरी सहायक प्रबन्धक(गन्ना) के द्वारा कृषक रमेश चन्द्र दूबे पुत्र जगदीश प्रसाद दूबे,ग्राम दौलताबाद के प्लॉट पर उन्नतिशील गन्ना प्रजाति कोलख0-14201 की बुआई की श्री गणेश कराकर मॉनसून बुआई अभियान का शुभारंभ किया है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी बुआई बिधि से बुवाई कराते हुए मृदा एवं बीज उपचार भी कराया गया।
इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक,उतरौला नरेंद्र सिंह द्वारा कृषकों को गन्ने की खेती से अधिकाधिक उत्पादन, उत्पादकता, लाभदेयता एवं टिकाऊ खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि कम क्षेत्रफल मे ही अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर लाभ अर्जित करना है,तो सभी किसानो को उन्नतिशील गन्ना प्रजातियो को एवं उन्नत बुआई पद्धतियों को अपनाना ही होगा। डा०शाही ने कृषकों से ज्यादा उत्पादन एवं प्रति ईकाई क्षेत्रफल से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए मॉनसून/शरदकालीन गन्ना बुआई सह फसलो के साथ-साथ उन्नत बुआई तकनीक का प्रयोग करके करने और अधिकतम लाभ अर्जित करने की अपील करते हुए, गन्ना कृषको को मॉनसून/शरदकालीन गन्ना बुआई के लाभों से परिचित कराया।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य प्रगतिशील कृषक कमरुददीन उर्फ डम्पर भाई,मुन्ना दूबे,अकबाल अहमद,प्रमोद वर्मा, राजेश वर्मा, अक्कू,काशी राम वर्मा, मेवालाल वर्मा, शाहिद अहमद,एवं अन्य ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि गण उपस्थित होकर कृषक रमेश चन्द्र जी का उत्साह वर्धन किया,साथ ही अपने यहां उक्त उन्नत तकनीक का प्रयोग कर उन्नतिशील गन्ना प्रजातियो की बुआई करने का संकल्प लिया।

