गोंडा।गोण्डा जिले के तेज तर्रार पत्रकार रईस अहमद को अखिल भारतीय पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए रईस अहमद को मनोनीत करते हुए उनसे आशा व्यक्त की कि गोण्डा में जल्द ही संगठन का निर्माण कर संगठन व पत्रकारों के हित में अच्छा कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव ने पत्रकारों के कर्तव्यों व उनके कार्यों एवं पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार एवं तत्काल पत्रकारों पर मुकदमा लिखे जाने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। श्री तिवारी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक व पत्रकार में विभेद है।समाज में हो रहे किसी घटना अथवा सूचना की फोटो विडियो लेके सोशल मिडिया पर पोस्ट करने वाला हर व्यक्ति पत्रकार नही हो सकता,क्योकिं फोटो विडियो अपलोड करने के पहले या बाद की जानकारी उसको नही होती,जबकि पत्रकार उस सूचना की तह तक जाता है अपने स्रोतो से जानकारी जुटाता है।संबंधित लोगो का पक्ष सुनता है उसके बाद ही अपनी लेखनी चलाता है।पत्रकारों को आपस में छोटे बड़े बैनर की मानसिकता व आपस के मतभेद को भुलाकर एकजुट होने की जरुरत है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निहारिका सिंह पूर्व सदस्य उ०प्र० राज्य वन्य जीव बोर्ड ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में सरकार और जनता के बीच पत्रकार सेतु की तरह काम करता है,तभी उसको लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा गया है,आज किसी घटना या गलत कार्यो की सूचना पुलिस के साथ-साथ मीडिया को भी दिया जाता है जिससे उस घटना की निश्पक्षता बनी रहे।पुलिस द्वारा घटना के बाद कोई फेरबदल ना किया जा सके।

वहीं रईस अहमद ने जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद उन्होने प्रदेश अध्यक्ष व संगठन का आभार जाताते हुए कहा की पत्रकारों के साथ अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा,वह पत्रकारों के मान-सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहें हैं।किसी भी पत्रकार पर आंच नहीं आने दी जाएगी,चाहे वह संगठन में हो या ना हो।वह जल्द ही जिले के सभी तहसीलों का विस्तार करेंगें।इस मौके पर रेहान रजा,सरफुद्दीन खान हासमा,ज़िताऊ राम मौर्या,श्रवण कुमार,इमरान अहमद,नौशाद खान,पवन जायसवाल, राजीव उपाध्याय,महबूब अहमद,विनीत जायसवाल,अतुल श्रीवास्तव,लवकुश कुमार सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

