गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार देर रात जिले के 24 उपनिरीक्षकों का तबादला कर नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में कई चौकी इंचार्ज बदले गए हैं,वहीं पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य बदलावों में सिविल लाइन चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। शुभम दुबे को सद्भावना चौकी प्रभारी बनाया गया,जबकि विकास गुप्ता गुरु नानक चौकी इंचार्ज होंगे। अविनाश कुमार सिंह को रोडवेज चौकी और वैभव सिंह को एससीपीएम चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अजय कुमार तिवारी को सिविल लाइन चौकी प्रभारी, मृत्युंजय सिंह को भभुआ चौकी (कर्नलगंज), शशांक मौर्य को पिपरा बाजार चौकी (खरगूपुर), अंकित सिंह को शाहपुर चौकी (परसपुर) तथा अरविंद कुमार को गौरा चौकी (खोडारे) का प्रभार दिया गया है।
एसपी ने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगातार रोटेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही हैl

