गोंडा।3 से 7 सितंबर को साईं सिटी इटावा में आयोजित होने वाली सीबीएसई की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी दिव्यांश गुप्ता व उत्कर्ष सिंह को जिला अधिकारी ने विजई होने की शुभकामनाएं दी।उनके द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अर्जित पदक को पहनाकर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर ताइक्वांडो सचिव डॉ प्रत्यूष राज ने हरियाली का प्रतीक पुष्प गमला प्रदान किया उन्होंने गोंडा जनपद में ताइक्वांडो खेल की गतिविधियों व उपलब्धियां के साथ साथ आगामी प्रतियोगिता के बारे में जिला अधिकारी को अवगत कराया जिसे जानकर उन्होंने आत्मरक्षा के इस विधा की सराहना करते हुए बालिकाओं को भी इस खेल में जुड़ने व आत्म रक्षा जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने को कहा।
उक्त उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना,उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर सेंट जेवियर्स की प्रबंधक सुजैन दत्ता,प्रधानाचार्य पायल दूबे,जीन आनंदन,डॉ ओ एन पाण्डेय,उमेश शाह, संतोष गुप्ता,संजू छाबड़ा डॉ अभय श्रीवास्तव, विवेक मणि श्रीवास्तव अन्य खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विजई होने की शुभकामनाएं दी।

