गोण्डा।विकास खंड कटरा बाजार के अंतर्गत परसिया रानी से जुड़ा है जहां पर वर्षों पुरानी बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है ग्राम पंचायत परसिया रानी प्रधानमंत्री सड़क से बगिया गांव को जोड़ने वाली सड़क काफी खराब है,जिसके बारे में ग्राम वासी विधायक बावन सिंह से भी अपनी मौखिक गुहार लगा चुके हैं।जबकि इस खस्ताहाल सड़क से हजारों लोगो का आवागमन रहता है।

यह सड़क परसिया रानी संपर्क मार्ग से बगिया गांव पूरे नारी थनवा को जोड़ते हुए मल्लापुर में जाती है,इसी गांव के युवा सपा नेता सतीश कुमार राव ने बताया कि हम सभी ग्रामवासी जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग को प्रमुखता से रखेंगे।अगर मेरी मांगे नहीं मानी जाती है,तो हमलोग आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे।वहीं प्रधान प्रतिनिधि पंडित राकेश मिश्र ने बताया कि सड़क काफी खराब है।जल्द ही सांसद करण भूषण सिंह से मिल कर समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करते हुए अपनी मांग प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं स्थानीय नेता सुरेन्द्र यादव बाला जी ने भी सड़क बनवाने हेतु जिलाधिकारी से मिलने की बात कही है।अब देखना यह है कि माननीय लोग इस पर कितना अमल करते हैं।

