गोंडा।नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 840 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री से अर्जित 300 रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में नवाबगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
बुधवार को उपनिरीक्षक संजीव सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम खजुरिया मोड़ के पास किराने की दुकान के पीछे एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कटरा भोगचन्द निवासी शनी गुप्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने गांजा बिक्री की बात स्वीकार की। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

