पश्चिमी चंपारण।जिले में मंगलवार को नवागत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरण कुमार ने नगर के 10+2 डीएम एकैडमी प्लस टू उच्च विद्यालय में दो पारियों में प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की। पहली पाली 11:00 बजे से एक बजे तक कक्षा 1 से 5 तक के प्रधानाध्यापक व कक्षा 6 से लेकर प्लस टू तक के प्रधानाध्यापकों के साथ एक आवश्यक बैठक की।
बैठक में श्री शर्मा ने सबसे परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त करने के बाद सभी को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि आप सबके कंधे पर देश के बच्चे जो देश के भविष्य उनको शिक्षित और संस्कार देने की जिम्मेवारी है। ऐसे में मेरा सबसे अनुरोध हैं की विभाग द्वारा निर्धारित समय से स्कूलों का संचालन करें और बंद भी समय करें। ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि बहुत सारे शिक्षक अटेंडेंस बनाकर के गायब हो जा रहे हैं। विभाग और सरकार ने अब इसके लिए कई नंबर जारी किए हैं। जन प्रतिनिधि सहित गांव के अभिभावक भी इसके निगरानी करेंगे ऐसे में आप लोग सावधान रहें। सभी लोग अपने-अपने का जवाब डायरी तैयार कर ले। किस दिन क्या किस विषय को पढ़ाया उसका पूरा विवरण रखें। मध्य भोजन सहित अन्य खेल की गतिविधियों को भी अपडेट रखें। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बूथों की तैयारी की जा रही है, आप सब लोग अपने-अपने भूत पर शुद्ध पेयजल बिजली रैम आदि की व्यवस्था अपडेट रखें। मेरे साथ बढ़िया अधिकारी कभी भी स्कूलों का निरीक्षण कर सकते हैं। निरीक्षण में अधीनता मिलने पर कार्रवाई तय है ऐसे में आप सब लोग अपडेट रहे। इसके साथी बिहार विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और कामों को बताया गया। बैठक में लेखपाल गरीब नाथ,अगस्त कुमार, अजय कुमार, राजन पांडे, सुभाष प्रसाद, राजेश पासवान, वहीदा खातून, रेणु देवी, लव कुश,अजय कुमार वर्मा, जयप्रकाश, अवनि कुमारी आदि सभी संबंधित शिक्षक शामिल रहे।

