पश्चिमी चंपारण।जिला के बगहा में लागतार रुक रुक कर हो बारिश से लोगों को भारी उमश भारी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बगहा नगर परिषद क्षेत्र के लग भाग सभी वार्डों में जल जमाव हो गई है। जिससे राहगीरों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल बगहा बीआरसी, पशु अस्पताल में बारिश होते ही पूरा परिसर जल मगन हो गया है। जिससे आने जाने वाले सभी पदाधिकारियों को परेशानियों सामना करना पड़ा रहा है।

बगहा नगर परिषद का यहीं हाल हैं जहां हल्की बारिश हुई नहीं की लग भाग नगर के सभी जगहों पर जल जमाव हो जाता हैं। नगर परिषद के द्वारा लाख कोशिशों के बावजूद भी स्तिथि वहीं हैं। नप प्रशासन के सारी तैयारी का पोल खोल दिया। बता दें की नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 के रामधाम मंदिर मोहल्ला में सड़क पर पानी बह रहा है। इस वार्ड में जल जमाव की समस्या कई महीनों से है। जिसके कारण लोग पानी से ही होकर सभी आवागमन करने को मजबूर है। सड़क से जल निकासी के लिए कुछ महीने पहले ही नप प्रशासन के द्वारा एक पंपू सेट लगाकर जल निकासी किया जा रहा था लेकिन कुछ महीनों से जल निकासी अभी बंद है। बताते चलें की यह साल की पहली बारिश से ही बगहा नगर के विकास का पोल खोल दिया है। प्राप्त खबर के अनुसार नप प्रशासन की पेपर में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है उसके बावजूद भी स्तिथि वहीं हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का कहना है की नप प्रशासन के द्वारा कोई हर वर्ष नप प्रशासन के द्वारा तैयारी की जाती है लेकिन स्तिथि वहीं हैं। अब बगहा नगर परिषद का विकास भगवान भरोसे है। वहीं इस मामले में कार्यपालक अधिकारी सूरज कुमार बैठने बताया कि राम धाम मोहल्ला में जल जमाव का निरीक्षण स्वयं किया हूं वह नाली की आवश्यकता है शीघ्र ही नाली निर्माण कराया जाएगा। जल निकासी के लिए टीम का गठन किया गया है।

