इमरान अहमद
गोण्डा।रविवार सुबह गोण्डा जिले से एक बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है,जहाँ पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई।इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 11 की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की खबर सुनकर प्रशासन मौके पर पंहुचा।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास हुआ।बताया जाता है की बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे,जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 4 लोगों को बाहर सुरछित निकाला गया है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और मित्रों के साथ बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।तभी रास्ते में घटना के शिकार हो गए।मरने वालों में रामबेटी (60 वर्ष),सरोजा देवी (58 वर्ष),राजू (30 वर्ष),नरेंद्र (32 वर्ष),पंकज (28 वर्ष),आरती (25 वर्ष),गुड़िया (22 वर्ष),आरव (5 वर्ष),कविता (18 वर्ष),रिंकू (35 वर्ष),नेहा (12 वर्ष)शामिल हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी,डीएम,एसपी घटनास्थल पहुंचकर जानकरी लें रहे।इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद करने की घोषणा की है।

