हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।मानव तस्करी विरोधी इकाई (ए,एच,टी,यू,)बलरामपुर की टीम ने बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान और बचपन बचाओ आंदोलन के तहत थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में की गई।टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी AHTU बलजीत राव कर रहे थे।संयुक्त टीम में महिला उपनिरीक्षक नीलोफर बानो,कांस्टेबल असलम सिद्दीकी,महिला कांस्टेबल सुमन देवी और साक्षी राज के साथ श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन,और भारतीय जन कल्याण सेवा संस्थान के सदस्य शामिल रहे।
छापेमारी के दौरान होटल/ढाबों और दुकानों पर बालश्रम के मामलों की पड़ताल की गई। इस दौरान दो बच्चे कार्यरत पाए गए,जिन्हें रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए श्रम विभाग को सौंपा गया।
होटल मालिक को चेतावनी दी गई है और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।वहीं मौके पर मौजूद लोगों को बालश्रम की गंभीरता के बारे में जागरूक किया गया।होटल,ढाबा,वर्कशॉप संचालकों को साफ हिदायत दी गई कि बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है।

