उतरौला,बलरामपुर।नवागंतुक उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया।पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
एसडीएम सत्यपाल प्रजापति के स्थानांतरण के बाद नए उपजिलाधिकारी के रूप में अभय सिंह को तुलसीपुर से भेजा गया है।शुक्रवार को उन्होंने तहसील आकर पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान अपने अधीनस्थों से जानकारी ली। बाद में अधिवक्ताओं को बुलाकर उनसे परिचय प्राप्त किया और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। अधिवक्ताओं ने अपने पेशे से संबंधी कई समस्याएं बताईं। उपजिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान नायब तहसीलदार अनुज कुमार बार एसोसिएशन उतरौला अध्यक्ष अखिलेश सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी,संयुक्त मंत्री आशीष कसौधन,दीपक गुप्ता,प्रहलाद यादव,सियाराम मिश्रा,शमशाद खान, नसीम अहमद,अमित श्रीवास्तव,देवेंद्र निषाद,बंशीलाल यादव, इजहारुल हसन,निजामुद्दीन अंसारी,संतराम वर्मा,मुस्तफा हुसैन, जयकरण भारती,विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

