गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वजीरगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने 28/29 जुलाई की रात संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में चेकिंग के दौरान डुमरियाडीह रोड पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शीतला प्रसाद विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय पुरवा, थाना तरबगंज बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
कड़ाई से पूछताछ में उसने घर पर शस्त्र बनाने की बात कबूली। पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस, बैरल और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए।
बरामद सामान में 07 अर्द्धनिर्मित तमंचे, 02 जिंदा कारतूस, 10 खोखा कारतूस, 11 बैरल व विभिन्न निर्माण उपकरण शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

