शरीफ अहमद अंसारी
लखीमपुर खीरी।स्थानीय तहसील की ग्राम पंचायत फूलबेहड़ निवासिनी जैतून बेगम पत्नी हबीब ने जिला अधिकारी खीरी को शिकायती पत्र देकर व सीएम पोर्टल पर हल्का लेखपाल के खिलाफ शिकायत की है। दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर हल्का लेखपाल जबरन कब्जा करा रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन गाटा संख्या 587 मिल जुमला रकवा 0.174 हेक्टेयर है। उक्त जमीन पर वह दो दशक से उसका कब्जा है। उक्त जमीन पर क्षेत्रीय लेखपाल अजय सिंह ने पैमाइश करके दूसरे लोगों को कब्जा करवा देना चाहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उक्त भूमि धरी उसके नाम दर्ज काग जात है। जबकि लेखपाल का कहना हैं कि उसकी जमीन पर स्थगन आदेश है।
पीड़िता की जमीन का पैमाइश नहीं किया जा सकता है। जबकि उक्त जमीन पर कोई स्टे नहीं है। पीड़िता की खाता संख्या 00373 पर दर्ज है। विपक्षी दूसरी डाटा संख्या का वाद दायर कर रखा है। जबकि पीड़िता खतौनी क्रम संख्या 373 पर कब्जा दिलाने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार गाटा संख्या 488 मिल जुमला रकबा 0. 182 हेक्टेयर खाता संख्या 00372 जैतून बेगम के नाम दर्ज कागजात है। और खतौनी संख्या 0 15 17 पर रकबा 00610 सीलिंग की जमीन दर्ज कागजात है। यह गाटा संख्या अलग है।सीलिंग की जमीन को छोड़कर जैतून बेगम की बैनामा वाली जमीन अलग है। जिसका कब्जा लेखपाल द्वारा नहीं दिलाया जा रहा है। उक्त जमीन पर रामस्वरूप पुत्र राजाराम रामपाल अवधेश सोवरन पुत्र गण रामस्वरूप जबरन कब्जा किए हैं। जैतून बेगम की जमीन में बाग भी दर्ज कागजात है। बावजूद इसके हल्का लेखपाल द्वारा पीड़िता के साथ खेल-खेला जा रहा है। पीड़िता ने डीएम व सीएम से जमीन दिलाए जाने की फरियाद की है।

