गोण्डा।विकास खंड हलधर मऊ के ग्राम पंचायत सुदई पुरवा के निवासी महेश कुमार पुत्र राम केवल के पिता ने सन 2021 में मति रामवती से गाटा संख्या 20/53,50 में बैनामा कराया था पूर्व में उक्त जमीन पर क्रेती का बेदखल था विपक्षी गण सुभाष चंद्र अभव पुत्र गण पारस नाथ विश्वास व दिनेश कुमार आदि जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं तथा पीड़ित की जमीन को जोत कर जमीन को हड़प लेना चाहते हैं।
पीड़ित ने तहसील में तीन बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई,जिससे पीड़ित के जान माल का खतरा बना हुआ है।वहीं दबंग व्यक्ति अमीन भी है जो तहसील से जबरदस्ती करके वापस ले लिया ऋषभ मिश्रा संग्रह अमीन के कर्मचारी होने के नाते प्रार्थी की बात तहसील के कर्मचारी नहीं सुन रहे पीड़ित ने थक हार कर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें जिक्र किया गया है कि प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र का फुटेज वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है प्रार्थी ने दिनांक 17/7/25 डायल 112 पर काल किया पुलिस पहुंची परन्तु विपक्षी गण विश्वास मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्र,अभय व सुभाष मिश्र पुत्र पारस नाथ मिश्र पुलिस के ही सामने लाठी डंडे से हमला कर दिए तथा जान माल की धमकी दिए।अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

