पठान पुरवा,चौराहा रूक्मांगतपुर में पठान पुरवा से रुक मंगतपुर को जाने वाली सड़क का मानक विहीन निर्माण कार्य कराए जाने तथा गुणवत्ता ना होने को लेकर अधिवक्ता व प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय तथा ग्रामीण विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि सड़क गुणवत्तापूर्ण तरीके से मानक को ध्यान में रखकर बनाई जाए श्री पांडेय ने बताया कि उन्होंने बन रही सड़क के विषय में बात करने के लिए जब ठेकेदार से संपर्क करना चाहा तो ठेकेदार का फोन स्विच ऑफ होने की वजह से बात नहीं हो पाई। ठेकेदार का इस तरह से फोन का स्विच ऑफ रखने तथा सड़क निर्माण साइट से अलग रहना ठेकेदार की उदासीनता को दर्शाता है।
जहां एक तरफ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश की सरकार सड़कों की गुणवत्ता का ढिंढोरा पीट रही है तो वहीं दूसरी तरफ गुणवत्ता विहीन सड़के ठेकेदारों के द्वारा लगातार बनाई जा रही है जैसे ठेकेदारों को शासन प्रशासन का कोई डर नहीं रहा देखना यह है कि अधिवक्ता तथा ग्रामीणों की मेहनत रंग लाती है या भ्रष्टाचार हावी रहता है सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो भी पता है या नहीं जिस तरह से मानक विहीन निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है यही चलता रहेगा सच्चाई कुछ और दिखावा कुछ और सरकार पर यह लाइन सही साबित हो रही है सरकार जहां एक तरफ अच्छी गुणवत्ता का दिखावा कर रही है तो वही ठेकेदार लोग सरकार की इस दिखावे की पोल खोल रहे हैं।

